ना ऑक्सीजन है, ना ही बिस्तर: राज्य की दयनीय स्थिति के चलते ठाकरे ने 15 दिन के लिए ‘ठप्प’ किया महाराष्ट्र13 अप्रैल, 2021By: डू पॉलिटिक्स स्टाफ़


ना ऑक्सीजन है, ना ही बिस्तर: राज्य की दयनीय स्थिति के चलते ठाकरे ने 15 दिन के लिए ‘ठप्प’ किया महाराष्ट्र
13 अप्रैल, 2021By: डू पॉलिटिक्स स्टाफ़

महाराष्ट्र में अगले 15 दिनों तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (अप्रैल 13, 2021) शाम घोषणा की है कि महाराष्ट्र में कल यानि, बुधवार शाम 8 बजे से कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सेक्शन 144 लागू रहेगा, हालाँकि इसे लॉकडाउन नहीं कहा जाएगा।


बुधवार, 14 अप्रैल से अगले 15 दिन यानि, 1 मई तक महाराष्ट्र की सड़क पर घूमने को लेकर पाबंदी रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सार्वजनिक परिवहन को बंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे केवल आवश्यक श्रमिकों के लिए और आपातकालीन और सामान्य जनता के लिए आवश्यक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाएँगे।

राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भारी कमी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारी दबाव के बीच राज्य सरकार अपने स्वास्थ्य संबंधी इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड कर रही है।

महाराष्ट्र में हुए कोरोना विस्फोट को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ठाकरे ने कहा कि राज्य में मेडिकल, ऑक्सीजन, बिस्तरों की कमी है और रेमसेडिविर दवा की माँग भी बढ़ गई। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद माँगेंगे। ठाकरे ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति करवाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से सिफारिश करवाएँगे।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started